फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Murder in dispute

मामूली झगड़े में तख्त पर बैठे ग्रामीण को धकेला, जान गई

Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Murder in dispute
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में होली पर्व पर तख्त पलटकर एक किसान को मार डाला। किसान और गांव के ही युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

तख्त पलट देने के कारण किसान दीवार से टकराया और उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
हुल्लापुर मजरे लोहड़ा गांव निवासी ओम प्रकाश (30) किसान था। शुक्रवार सुबह ओम प्रकाश गांव के ही पुतान के दरवाजे पर तख्त पर बैठा था। इसी बीच वहां पर गांव का रहने वाला दिनेश उर्फ विक्रम पहुंच गया।
विज्ञापन

कुुछ देर बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर दिनेश ने तख्त पलट दिया, जिससे उस पर बैठा ओम प्रकाश गिरकर दीवार से टकराया गया। इससे उसके सिर में चोट लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक लोग उसे उठाते, तब तक ओम प्रकाश की मौत हो चुकी थी। किसान की हत्या से पत्नी समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर दिनेश उर्फ विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed