{"_id":"5da21d158ebc3e01423282ed","slug":"mukesh-selected-in-pcs-raibaraily-news-lko4865335140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक मुकेश वर्मा का पीसीएस में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक मुकेश वर्मा का पीसीएस में हुआ चयन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के एक और सहायक अध्यापक का पीसीएस में चयन हुआ है। वह भी नायब तहसीलदार बनेंगे। अमावां के प्राथमिक विद्यालय बहादुर नगर में तैनात सहायक अध्यापक मुकेश वर्मा को पीसीएस परीक्षा 2017 में सफलता मिली है। उन्हें नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित किया गया है।
शहर के जवाहर विहार कालोनी निवासी मुकेश के पिता शिवराम वर्मा ने खेती-किसानी करके बेटे को पढ़ाया। मां सत्यवती वर्मा गृहणी हैं। मुकेश को तीन साल पहले बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति मिली थी। उनके भाई दीपेश भी शिक्षक हैं।
मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर विकास क्षेत्र के रहने वाले मुकेश ने इस शहर के फीरोज गांधी महाविद्यालय से बीएससी उत्तीर्ण की, फिर आगे की पढ़ाई के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय गए, लेकिन एमएससी की पढ़ाई बीच में छोड़कर लौट आए और डायट में बीटीसी करने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ बीईओ वीरेंद्र कुमार कनौजिया को दिया है। इस उपलब्धि पर जयकरन वर्मा, आनंद श्रीवास्तव, पंकज चौधरी ने खुशी जताई है।