फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MP sets target for registration for sports

Raebareli News: सांसद खेलकूद के लिए पंजीकरण का लक्ष्य तय

Mon, 20 Oct 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 20 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
MP sets target for registration for sports
रायबरेली। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत होने वाली खेलकूद के लिए जिले में पांच लाख पंजीयन कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा समेत कई विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सभी आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों के पंजीयन भी कराने हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग को 50-50 हजार पंजीकरण कराने का लक्ष्य मिला है। इस पर दोनों विभागों ने विकास क्षेत्र स्तर पर नोडल नामित कर दिए हैं। रोजाना पंजीयन की रिपोर्ट मांगी जा रही है। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पहले विधानसभा क्षेत्र और फिर संसदीय क्षेत्र स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें सभी आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के साथ वरिष्ठ नागरिक भी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में पिछले दिनों हुई बैठक में खेलकूद में भाग लेने वालों का पंजीकरण कराने का कहा गया था। जिले का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पांच लाख पंजीयन कराने को कहा गया था। इसके बाद कई विभागों को पंजीयन कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गई। माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग को 50-50 हजार पंजीयन कराने हैं। इसीलिए दोनों ने पंजीयन का लक्ष्य पूरा करने के लिए रूपरेखा बनाते हुए जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को ब्लॉक नोडिल नामित कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर जीआईसी प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार नोडल एवं माध्यमिक क्रीड़ा सचिव सह नोडल होंगे। नगर क्षेत्र व राही से पांच-पांच हजार और बाकी विकास क्षेत्रों से तीन-तीन हजार पंजीयन कराने को कहा गया हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग ने नगर क्षेत्र में एक हजार और सभी विकास क्षेत्रों में ढाई से तीन हजार पंजीयन कराने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) पंजीयन की रिपोर्ट एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed