{"_id":"60f061ec8ebc3ec2061da81a","slug":"mp-raibaraily-news-lko5870763101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल सिब्बल की निधि से 50 लाख रुपये प्रतापगढ़ जिले को भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल सिब्बल की निधि से 50 लाख रुपये प्रतापगढ़ जिले को भेजे गए
विज्ञापन
रायबरेली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल की निधि से 50 लाख रुपये प्रतापगढ़ जिले के लिए रिलीज कर दिए गए हैं। हालांकि सात जिलों को पहले ही बजट भेजा जा चुका है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को बजट प्रतापगढ़ डीआरडीए को भेजा गया। अब राज्यसभा सदस्य की निधि के खाते में करीब एक लाख रुपये ही बचे हैं।
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रायबरेली को नोडल जिला बनाया था। उनकी निधि से विकास कार्यों के लिए ढाई करोड़ रुपये मिले थे लेकिन जिले में विकास कार्य करवाने के लिए कोई प्रस्ताव न होने के कारण दूसरे जिलों को बजट भेज दिया गया।
उनकी अनुशंसा के आधार पर बजट को सुल्तानपुर, मुजफ्फर नगर, कुशीनगर, हमीरपुर, अलीगढ़, हमीरपुर, शामली, गाजीपुर पहले ही भेजा गया था। प्रतापगढ़ जिले को 50 लाख रुपये भेजने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को बजट भेज दिया गया। डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले से 60 लाख का प्रस्ताव आया था। बजट पर्याप्त न होने के कारण 50 लाख रुपये भेज दिए गए हैं।