फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MP

राज्यसभा सांसद का नोडल जिला रायबरेली लेकिन निधि से ढाई करोड़ रुपये भाजपा सांसदों के जिलों में खर्च किए

Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
MP
रायबरेली। कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल की निधि के ढाई करोड़ रुपये भाजपा व बीएसपी सांसदों के क्षेत्र में खर्च होंगे। जबकि कपिल सिब्बल ने सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र को अपना नोडल जिला बनाया है। लेकिन नोडल जिले में विकास कार्यों के लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी।
विज्ञापन

उन्होंने 30 कार्यों की अनुशंसा की है। ये सभी कार्य सुल्तानपुर, मुजफ्फर नगर, कुशीनगर, हमीरपुर आदि जिलों में होंगे। डीआरडीए ने एक बीएसपी और सात भाजपा सांसदों के क्षेत्रों में खर्च करने के लिए राज्यसभा सदस्य की निधि भेज दी है। प्रतापगढ़ जिले को 50 लाख रुपये भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को नोडल जिला चुना है। संसद क्षेत्रीय विकास निधि से मिलने वाला बजट जिले को ही दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य की अनुशंसा पर संबंधित जिलों में विकास कार्य करवाने के लिए धनराशि डीआरडीए के माध्यम से भेजी जाती है। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल को विकास कार्य करवाने के लिए ढाई करोड़ रुपये मिले हैं, लेकिन पूरी धनराशि प्रदेश के अन्य जिलों में विकास कार्य करवाने के लिए भेजी जा रही है।
राज्यसभा सदस्य की निधि से जिले में एक भी काम नहीं करवाया जाएगा। सात जिलों में सांसद निधि को भेजा जा चुका है। शेष बचे 51 लाख रुपये में 50 लाख रुपये प्रतापगढ़ जिले को भेजने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह धनराशि भी भेज दी जाएगी। -संवाद

कपिल सिब्बल की निधि इन जिलों को भेजी
जिला सांसद/ पार्टी भेजी गई निधि
अलीगढ़ सतीश गौतम/बीजेपी 50.00 लाख
सुल्तानपुर मेनका गांधी/बीजेपी 32.00 लाख
कुशीनगर विजय कुमार दुबे/बीजेपी 10.00 लाख
हमीरपुर पुष्पेंद्र सिंह/बीजेपी 47.99 लाख
शामली प्रदीप चौधरी/बीजेपी 16.00 लाख
मुजफ्फरनगर संजीव कुमार/बीजेपी 32.0 लाख
प्रतापगढ़ संगमलाल गुप्ता/बीजेपी 50.00 लाख (प्रक्रिया में)
गाजीपुर अफजल अंसारी/बीएसपी 20.00 लाख
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल की अनुशंसा पर ही निधि संबंधित जिलों को भेजी गई है। 30 कार्यों की अनुशंसा है, जिसमें नोडल जिले में काम के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसी स्थिति में जिले में निधि खर्च नहीं हो सकती है। सांसद की अनुशंसा के आधार पर भी निधि को रिलीज किया जाता है।
प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed