{"_id":"680fd77f77e016833f042f29","slug":"mp-rahul-gandhi-is-coming-to-rae-bareli-on-a-two-day-tour-on-tuesday-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: राहुल गांधी आज केंद्रीय योजनाओं की परखेंगे हकीकत, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे रायबरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: राहुल गांधी आज केंद्रीय योजनाओं की परखेंगे हकीकत, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे रायबरेली
Tue, 29 Apr 2025 01:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:01 AM IST
सार
राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली आ रहे हैं। यहां कांग्रेस सांसद केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
- फोटो : एक्स
विस्तार
सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां केंद्रीय योजनाओं की हकीकत परखेंगे। बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रण समिति (दिशा) की बैठक में बतौर सभापति शामिल होंगे। दिशा की बैठक पांच नवंबर 2024 को हुई थी।
विज्ञापन
पिछली बैठक में उठाए गए कई मामलों का निस्तारण नहीं हुआ है। राहुल पिछली बैठक में उठे मामलों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन