{"_id":"68d98ad7c9a1e3db3e099dd6","slug":"mother-katyayani-was-worshipped-tableaux-captivated-the-hearts-raebareli-news-c-101-1-slp1006-141886-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मां कात्यायनी की हुई पूजा, झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मां कात्यायनी की हुई पूजा, झांकियों ने मोहा मन
Mon, 29 Sep 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कस्बे में सजे पूजा पंडाल में शनिवार की रात संजी झांकी।
लालगंज। नवरात्र के छठवें दिन रविवार को कस्बे और आसपास के गांवों में माता कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना धूमधाम से हुई। कस्बे के पूरे देवी मोहल्ला स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा की। भक्तों ने माता की आरती उतारी।
ऐहार गांव में पुराने सरकारी अस्पताल के पास संकटमोचन हनुमान कमेटी की ओर से विशाल दुर्गा पंडाल सजाया गया है। शनिवार को यहां विशाल रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। कानपुर से आए कलाकारों ने भक्ति गीत, नृत्य और झांकियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक सोनी, प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी, विनय चौरसिया, मयंक शुक्ल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास शुक्ल, सुजीत मास्टर, राहुल निर्मल और राजा शुक्ल मौजूद रहे।
गोविंदपुर वलौली में जय मां दुर्गा आराधना समिति की ओर से पंडाल सजाया गया। यहां पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह पहुंचे और माता की आरती की। आयोजन में सोनू वर्मा, इशू निर्मल, शिवम सविता, रितिक निर्मल, प्रदीप निर्मल और सतीश निर्मल सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
महाआरती में उमड़ रहे भक्त
सलोन ब्लाॅक के दरसवां गांव स्थित आदि शक्ति मां कमासिन धाम में सुबह-शाम आरती में भक्त शामिल हो रहे हैं। मंदिर के संस्थापक पं. सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाता है।
भगवान की झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
महाराजगंज कस्बा स्थित मां जसवंतरी देवी मंदिर परिसर में शनिवार रात दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रीगणेश, सीता-राम व भगवान हनुमान की झांकियों को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। आयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल अकेला, उप जिलाधिकारी गौतम सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया।