फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother, I was bitten by a snake..., woman died in CHC

Raebareli News: मां मुझे सांप ने काट लिया..., सीएचसी में महिला ने दम तोड़ा

Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mother, I was bitten by a snake..., woman died in CHC
सलोन सीएचसी में युवती की मौत से रोते परिजन।
सलोन(रायबरेली)। पकसरांवा गांव निवासी अनीता (24) पत्नी साजन ने मंगलवार की रात खाना खाया और सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। रात करीब तीन बजे उसने अपनी मां को फोन मिलाया और मां से बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। यह सुनते ही मायके पक्ष में खलबली मच गई। उसके पिता रामदास व माता विमला देवी रात में ही बेटी की ससुराल पहुंच गए।
विज्ञापन


घटना के समय बेटी के ससुर मंगरे खेत में पानी लगाने गए हुए थे। पति साजन मजदूरी के सिलसिले में मुंबई में हैं। मायके पक्ष के लोग आनन फानन अनीता का ससुराल पहुंचे और उसे झाड़-फूंक के लिए भवानीगंज ले गए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।
विज्ञापन


वहां चिकित्सक डॉ. सचान ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी डॉ. सचान ने बताया कि मृतका के परिजनों ने बताया कि उसे सांप ने काटा है, लेकिन प्राथमिक जांच में मृतका के शरीर पर सांप के डसने का कोई निशान नहीं मिला। ऐसे में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह पता चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed