फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother and one and half year old son died due to electric shock in Raebareli

Raebareli News: करंट लगने से मां और डेढ़ साल के बेटे की मौत, पोल से तार जोड़ते समय हुआ हादसा

Thu, 26 Jun 2025 09:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 09:56 PM IST
सार

रायबरेली में करंट लगने से मां और डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई। पोल से तार जोड़ते समय हादसा हुआ। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Mother and one and half year old son died due to electric shock in Raebareli
करंट लगने से मां और डेढ़ साल के बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। पोल से तार जोड़ते समय हादसा हुआ। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


घटना गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के गौरी सतांव गांव की है। गांव निवासी कंचन यादव (23) पत्नी रामू और उसके डेढ़ साल के बेटे विद्यांश की मौत हुई है। बताया गया कि कंचन अपने बेटे को लेकर घर के सामने लगे बिजली के पोल से तार जोड़ रही थी। इसी दौरान तार से उसे करंट लग गया। इससे दोनों झुलस गए। दोनों को बछरावां सीएचसी ले जाया गया। वहां जांच के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed