{"_id":"9cd32a90dad15c648bf5fb08ba54b318","slug":"moon-showing-ramadan-begins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद दिखा, रमजान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद दिखा, रमजान शुरू
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के महीने का इंतजार कर रहे मुस्लिम परिवारों में उस समय खुशी का
विज्ञापन
ठिकाना नहीं रहा, जब आसमान पर रमजान का चांद नजर आया। चांद के दीदार के लिए
कोई घरों की छत पर तो कोई पार्कों और ऊंचाई वाले स्थानों पर मौजूद रहा।
कुछ पल के लिए दिखने वाले इस चांद को अपनी आंखों से देखने के लिए सभी बेताब
नजर आए। जैसे ही चांद नजर आया, लोगों ने हाथ उठाकर दुआ मांगी और एक-दूसरे
को मुबारकबाद दी। चांद नजर आने के बाद मुस्लिम इलाकों की दुकानें बंद हो गईं। हर कोई मस्जिद
की ओर चल दिया। रात में ईशा की नमाज के बाद रमजान के महीने की विशेष नमाज
तरावीह शुरू हुई। नमाज तरावीह देर रात तक चली। नमाज पूरी होने के बाद
मस्जिदों के आसपास काफी चहल पहल हो गई। कहारों का अड्डा, तिलियाकोट, गोरा
बाजार किला बाजार, खालीसहाट, खिन्नीतल्ला, फाटक अब्दुल्ला खां समेत कई
इलाकों जगह-जगह लोगों की भीड़ नजर आई।