फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Money was stolen by breaking the temple donation box

Raebareli News: मंदिर का दानपात्र तोड़ पार किए रुपये

Mon, 25 May 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 25 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Money was stolen by breaking the temple donation box
सलोन। कस्बे में स्थित प्रसिद्ध माता मन्कामेश्वरी मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर के अंदर रखे दानपात्र को निशाना बनाते हुए उसे तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन


सलोन कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित माता मन्कामेश्वरी मंदिर में बीती रात चोरों ने सुनसान मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने दानपात्र टूटा देखा तो अफरातफरी मच गई। दानपात्र में मौजूद करीब पांच से छह हजार रुपये चोरी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई। लोगों ने धार्मिक स्थल पर हुई चोरी को लेकर नाराजगी जताई और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज अर्चित अग्रवाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की गई है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है।घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed