फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mobility, unable to reach the district treasury certificates

चलने फिरने में लाचार, पर प्रमाणपत्र देने पहुंच रहे जिला कोषागार

Wed, 04 Nov 2015 11:36 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
पेंशन के लिए जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी पहुंचे। इस बार नई व्यवस्था शुरू की गई, लेकिन इसकी जानकारी न होने के कारण पेंशनरों को माथापच्ची करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिले में 12 हजार पेंशनधारक हैं। सेवानिवृत्त कर्मियों को हर साल पेंशन पाने के लिए जीवित प्रमाणपत्र जिला कोषागार में जमा करना होता है।

एक नवंबर से 20 दिसंबर तक जीवित प्रमाणपत्र जमा किया जा रहा था। लेकिन इस बार इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब पेंशनर एक साल में किसी भी समय अपना जीवित प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


शासन की ओर से यह व्यवस्था तो शुरू कर दी गई है, लेकिन अधिकतर पेंशनरों को इसकी जानकारी नहीं है। एक नवंबर से जीवित प्रमाणपत्र जमा किए जा रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग काउंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए पेंशरों की भारी भीड़ जुटी। कोई अपने पोते तो कोई बहू या फिर अन्य परिवारीजनों के साथ जीवित प्रमाणपत्र जमा करने पहुंचा।

इसमें महिला सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल रहीं। कोई चलने फिरने में लाचार था तो किसी को आंखों से कम दिखाई पड़ रहा था। इसलिए उन्होंने अपने परिवारीजनों से जीवित प्रमाणपत्र भरवाया।


रसूलपुर की गुरु प्यारी देवी, चिलौला की शिवकली, बछरावां के रामखेलावन कुरील और शहर के अंदरुनकिला के मो. रजा सिद्दीकी कहते हैं कि हर साल में जीवित प्रमाणपत्र जमा करना पड़ता है।

आने-जाने में कष्ट तो होता है, लेकिन आना तो मजबूरी हैं। जीवित प्रमाणपत्र नहीं जमा करेंगे तो पेंशन नहीं आएगी। पेंशन नहीं आएगी तो रोजी-रोटी कैसे चलेगी।

जानकारी भी नहीं थी कि एक साल में किसी भी समय जीवित प्रमाणपत्र जमा किया जाना है। अब पता चला है तो प्रमाणपत्र जमा कर दूं, ताकि एक साल के लिए फुर्सत मिल जाए।

वरिष्ठ कोषाधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी का कहना है कि नई व्यवस्था के अनुसार सेवानिवृत्त कर्मचारी ने जिस माह में अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा किया है।

अगले साल उसी माह की तारीख के पहले किसी भी समय जीवित होने का प्रमाणपत्र दे सकते हैं। वैसे प्रमाणपत्र जमा किए जाने लगे हैं। पेंशनर जीवित प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed