फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   mnrega

कैथवल व कल्याणी में होगी मनरेगा के कार्यों की जांच

Thu, 21 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
mnrega
रायबरेली। पूर्व में मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी के मामले में दोषी मिले ऊंचाहार ब्लॉक के पट्टीरहस कैथवल के पूर्व प्रधान के कार्यों की फिर जांच होगी। मनरेगा में सबसे अधिक श्रमिकों को काम देने के मामले में कैथवल और कल्याणी ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों की जांच होगी। संयुक्त ग्राम्य विकास आयुक्त मामले की जांच करेंगे। इससे हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पूर्व ऊंचाहार ब्लॉक के पट्टीरहस कैथवल सहित कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों की जांच की गई थी। जांच में मनमानी पकड़ में आने के बाद तीनों पंचायतों के पूर्व प्रधानों समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इस साल मनरेगा में सबसे अधिक श्रमिकों को काम देने वाली पंचायतों में मनरेगा के कार्यों के जांच के आदेश दिए गए हैं। जिले में ऊंचाहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत कैथवल में 54086 मानव दिवस और कल्याणी में 35387 मानव दिवस सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही ग्राम पंचायतों में संयुक्त विकास आयुक्त मनरेगा के कार्यों की जांच करेंगे। उपायुक्त मनरेगा पवन कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से सबसे अधिक मानव दिवस सृजित करने वाली पंचायतों की जांच कराई जाती है। प्रदेश के सभी जिलों की पंचायतों को चुना गया है। इसमें जिले की ऊंचाहार ब्लॉक की दो पंचायतों को भी जांच के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed