फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   mlc election

एमएलसी चुनाव में कड़ी सुरक्षा में 99.35 फीसदी वोटिंग

Sat, 09 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
mlc election
रायबरेली। विधान परिषद सदस्य पद के लिए शनिवार को बूथों पर रिकॉर्ड वोट बरसे। चिलचिलाती धूप और गर्मी में भी 99.35 प्रतिशत वोटरों ने अपना एमएलसी चुना।
विज्ञापन

जिले में 2480 मतदाताओं में 2464 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। आठ बूथों पर शत-प्रतिशत वोटरों ने ताकत दिखाई तो सात बूथों पर एक-एक वोटर मतदान से वंचित रह गया।
जिले में मात्र 16 वोटर मतदान करने के लिए बूथों पर नहीं पहुंच पाए। सुबह से ही प्रशासन ने सभी बूथों पर कड़ी नजर रखी। एक-एक वोटर की गेट पर तलाशी के बाद ही मतदान के लिए प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की सुबह आठ बजे से सभी ब्लॉक कार्यालयों में बनाए गए बूथों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ। राही ब्लॉक में बनाए गए बूथ पर सुबह से ही वोटरों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे तक यहां 215 वोटरों में 214 वोटरों ने पहुंचकर मतदान किया। राही ब्लॉक में सभी प्रधान, बीडीसी के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने मतदान किया।
यहां सांसद सोनिया गांधी को भी मतदान करना था, लेकिन वह मतदान करने के लिए नहीं पहुंच सकीं। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने बूथ पर पहुंचकर वोटरों का अभिवादन भी किया।
अमावां ब्लॉक में 125 में 121 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सदर विधायक अदिति सिंह और उनकी मां व अमावां ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह ने वोट डाले।
बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में बने बूथ पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। 147 वोटरों ने पहुंचकर मतदान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह, सभासद शकील मंसूरी, रामकिशोर वर्मा, दीपक सोनी सहित शत प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, 86 वोटरों में 85 वोटरों ने पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। पूरबगांव की प्रधान जुबैदा बानों ने मतदान नहीं किया। ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह सहित सभी बीडीसी व प्रधानों ने वोट डाले। ऊंचाहार एसडीएम राजेश कुमार सीओ अशोक कुमार सिंह ने बूथ पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक में बने बूथ पर 175 के सापेक्ष 174 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गर्मी से बचने के लिए सुबह मतदाता आठ बजे मतदान केंद्र पर पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक 52 मत पड़ गए थे। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि एक मत नहीं पड़ा। 174 मतदाताओं ने मतदान किया है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, 136 वोटरों में 135 मतदाताओं ने अपना एमएलसी चुना।
जनई प्रथम से क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवरतन की मौत होने के कारण एक वोट नहीं पड़ सका। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक में एक प्रधान व दो बीडीसी ने मतदान नहीं किया। 129 वोटरों में 126 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
एडीओ पंचायत अरविंद कुमार ने बताया कि अजमतउल्लागंज प्रधान तथा दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान नहीं किया। ब्लॉक प्रमुख व एमएलसी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के बेटे पीयूष प्रताप सिंह ने लाइन में लगकर मतदान किया।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक में बने बूथ पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। 120 वोटरों में 118 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। एसडीएम आशाराम वर्मा व सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह के साथ एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पहुंचकर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
एमएलसी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने समर्थकों से बात की। घीसीगढ़ प्रधान दशरथ लाल यादव और बीडीसी खुर्शीद आलम वोट डालने नहीं पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी के अलावा अन्य किसी प्रयासी का एजेंट मतदान केंद्र पर मौजूद नहीं रहा। बताते हैं कि सुबह सपा का नरेंद्र कुमार एजेंट बना था, लेकिन कुछ देर में ही मतदान केंद्र से चला गया।

विधान परिषद सदस्य पद के लिए शनिवार को 18 ब्लॉक कार्यालयों के बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। 2480 वोटरों में 2464 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। एमएलसी चुनाव में 99.35 प्रतिशत वोट पड़े।
अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed