{"_id":"5e5aab918ebc3ef3cd180c86","slug":"mlc-and-supporters-burnt-sonia-s-effigy-raibaraily-news-lko5113398141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी और समर्थकों ने फूंका सोनिया का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी और समर्थकों ने फूंका सोनिया का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों ने शनिवार को जिला पंचायत परिसर में न सिर्फ सांसद सोनिया गांधी का पुतला फूंका, बल्कि उनकी बेटी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। ये सभी लोग केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगे जाने से खफा थे। इन लोगों ने कहा कि इस्तीफा तो सोनिया गांधी को देना चाहिए, क्योंकि वे देश को बांटने वाला भाषण दे रही हैं।
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को मीडिया से बातचीत में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि परिवारवाद की वजह से कांग्रेस नेस्तनाबूद होती जा रही है। कांग्रेस हर मामले में विफल रही है। अब भाजपा देशहित में काम कर रही है तो उसमें खामियां खोजने का काम कांग्रेस कर रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के देशहित में लिए गए निर्णयों से विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। ऐसे में सोनिया गांधी का गृहमंत्री का इस्तीफा मांगना हास्यास्पद लगता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी सपा और बसपा की बैसाखी से चुनाव जीतती हैं, जबकि भाजपा के लोग अपने दमखम से चुनाव जीतते हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एमएलसी और उनके समर्थकों ने नारे लिखी तख्तियों को लहराया और सोनिया-प्रियंका के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सोनिया गांधी के बयान की तीखे शब्दों में निंदा भी की। इसके बाद सभी लोग जिला पंचायत सभागार से बाहर आए और सोनिया गांधी का पुतला फूंका। एमएलसी ने कहा कि जिले का किसान छुट्टा जानवरों से परेशान है, लेकिन सांसद सोनिया गांधी अपनी निधि से एक गोशाला तक नहीं बनवा सकी हैं।
जिले में समस्याओं का अंबार है, लेकिन ये सब देखने की फुर्सत न तो सांसद को और न ही उनकी बेटी प्रियंका को है। जनहित के मामलों में खरा न उतरने पर नैतिकता के आधार पर सोनिया को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, जेपी सिंह, जीतू शुक्ल, महेंद्र सिंह, मारुत, रामसुघर आदि मौजूूद रहे।