{"_id":"603270448ebc3ee9296fb32e","slug":"missing-raibaraily-news-lko565971641","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए रिपोर्ट से खुलेंगी लापता भाइयों की कुंडली, उत्तराखंड में आए जलप्रलय में दोनों हो गए लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनए रिपोर्ट से खुलेंगी लापता भाइयों की कुंडली, उत्तराखंड में आए जलप्रलय में दोनों हो गए लापता
विज्ञापन
मां का डीएनए कराने के लिए सैंपल लेने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : RAIBARAILY
हरचंदपुर (रायबरेली)। उत्तराखंड में आए जल प्रलय में लापता दो सगे भाइयों का अब तक पता नहीं चल सका है। भाइयों की खोजबीन के लिए अब मां का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। इसके लिए शनिवार रात मां का सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए लखनऊ भेजा गया।
पुलिस का मानना है कि उत्तराखंड में खोजबीन के दौरान कुछ शव मिले हैं। इसलिए डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद पता किया जाएगा कि जो शव मिले हैं वह कहीं इन दोनों भाइयों के तो नहीं हैं। वहीं भाइयों का कुछ पता न चलने पर परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बसंत खेड़ा मजरे शोभापुर गांव के नरेंद्र सिंह और अनिल सिंह रोजी-रोटी की तलाश में नौकरी के लिए उत्तराखंड गए थे। इसी माह आए जल प्रलय के बाद से दोनों सगे भाई नरेंद्र और अनिल लापता हैं। दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन उत्तरांचल प्रशासन से संपर्क साधकर युवकों की खोजबीन कराने में जुटा है। एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, नायब तहसीलदार रीतेश सिंह, फॉरेंसिक टीम प्रभारी डॉ.प्रतिभा त्रिपाठी की मौजूदगी में रात में जिला अस्पताल में मां अंबिका सिंह का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लिया गया, ताकि उत्तराखंड में मिले लावारिस शवों के डीएनए से मिलाया जा सके।
फॉरेंसिक टीम प्रभारी डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने बताया कि उत्तराखंड से एक पत्र आया है, जिसमें लगभग 600 लोग लापता हैं। इसमें कुछ अज्ञात शव बरामद किए गए, जिसको लेकर के हरचंदपुर क्षेत्र के बसंत खेड़ा के दो सगे भाई भी लापता हुए हैं। उनकी मां का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए मैच कराने के लिए सैंपल भेजा जा रहा है। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि डीएनए टेस्ट के जरिए लापता भाइयों की खोजबीन करने में आसानी होगी।