{"_id":"6063683d8ebc3e8ceb0edfde","slug":"misleading-people-caught-gang-changing-atm-card-raibaraily-news-lko571907016","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को गुमराह कर एटीएम कार्ड बदलने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को गुमराह कर एटीएम कार्ड बदलने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
रायबरेली। यूपी से लेकर मुंबई तक में सक्रिय एटीएम गिरोह ऊंचाहार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न बैंकों के 41 एटीएम बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त की जाने वाली कार और गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
ऊंचाहार कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सबीसपुर पुलिस बैरियर के पास कुछ लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे घूम रहे हैं। इस सूचना पर एनटीपीसी चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर तीन आरोपियों को दबोचा। इसमें प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के ढकवा मजरे पूरे बीरबल निवासी हलीमउद्दीन उर्फ उलूम, प्रतापगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के पूरे हुड्डा मजरे लोहनपुर निवासी शहबान खान व सैय्यद खान को पकड़ा गया है।
पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह एटीएम बदलकर लोगों के खाते से धन निकालने का काम करते हैं। यूपी में रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़ और मुंबई तक में जाकर यह धंधा करते हैं। इनके पास से विभिन्न बैंकों के 41 एटीएम मिले हैं। एक कार को भी कब्जे में लिया गया है। इस कार से तीन किलो गांजा मिला है। दो अवैध असलहे भी मिले हैं। इस गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था, लेकिन हत्थे चढ़ नहीं रहे थे। इस बार तीनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इस तरह करते थे ठगी
कोतवाल विनोद सिंह के मुताबिक बड़ी चतुराई के साथ आरोपी लोगों के साथ ठगी करते थे। यदि कोई व्यक्ति एटीएम में धन निकालने पहुंचता था तो दो लोग एटीएम के अंदर चले जाते थे। एक दाहिने, जबकि दूसरा आरोपी बाएं खड़ा हो जाता था। तीसरा आरोपी एटीएम के बाहर कार पर सवार होकर मौजूद रहता था। इसी बीच खाताधारक का कोड देख लेते थे। एक आरोपी खाताधारक को बतियाते हुए एटीएम के कैंसिल वाला बटन दबा देता था। इससे खाताधारक परेशान हो जाता था और कहता था कि भइया आप ही पैसा निकालने में मेरी मदद कर दो। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी खाताधारक को नकली एटीएम कार्ड देकर उसका असली एटीएम कार्ड लेकर कार पर सवार होकर फरार हो जाते थे। इसके बाद खाते से कई बार में धन निकाल लेते थे।