फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   minor

Raebareli News: माइनर कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न, किसान बेहाल

Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
minor
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को माइनर कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। बुधवार सुबह किसान जब खेत पहुंचे तो फसल पानी से लबालब मिली। सूचना पर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

डलमऊ पंप कैनाल से निकली अंबारा मुरैठी माइनर में सोमवार को पानी छोड़ा गया। पूरे भूषण तिवारी गांव के पास नहर की पटरी कटने से आसपास के खेतों में बोई गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। खेत में लगे धान की पुआल तक पानी भर गया।
विज्ञापन

किसान कल्लू पांडेय, विजय पांडेय, भुल्लर, रामसुख मौर्य, अनिल कुमार, जगदीश, रतीपाल, कंधई लाल ने बताया कि लगभग 50 बीघा फसल जलमग्न हुई है। यदि जल्द पानी नहीं सूखा तो फसल खराब हो जाएगी। अवर अभियंता हरीश चंद ने बताया कि किसानों ने सिंचाई करने के लिए कुलाबा तोड़ दिया था। इस वजह से खेतों में पानी भर गया। कटान को बंधवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर कटने के मामले में केस
रोहनिया। महावीर का पुरवा मजरे गंगेहरा गुलालगंज के पास 23 दिसंबर को नहर पटरी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। जांच में पता चला कि इलाहाबाद ब्रांच की पटरी गैस पाइप लाइन डालने के दौरान हुई लापरवाही से कटी थी। हालांकि कटान को बंधवा दिया गया था, लेकिन गलत तरीके पाइप डालने वाली कार्यदायी एजेंसी के मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि प्रतापगढ़ सिंचाई खंड के सहायक अभियंता शैलेंद्र भटरिया की तहरीर पर गैस पाइप डालने वाली एजेंसी केपीटीईएल के मनैजर विकास सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed