{"_id":"6037ea4f8ebc3ee91b5c4e89","slug":"minor-raibaraily-news-lko566769943","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद चंदा लगाकर किसानों ने शुरू कराई शंकरपुर माइनर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद चंदा लगाकर किसानों ने शुरू कराई शंकरपुर माइनर की सफाई
विज्ञापन
माइनर की सफाई कराते किसान।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में माइनर साफ कराने के नाम पर सिंचाई विभाग लापरवाही कर रहा है। शिकायत के बाद भी जब माइनर की सफाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को किसानों ने चंदा लगाकर माइनर साफ करवाना शुरू कर दी। किसानों का आरोप है कि हर साल सफाई के नाम पर सिर्फ धन का बंटवारा किया जाता है।
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिंघापुर, उंडवा, दौलतपुर, पूरबगांव, विजयी का पुरवा, जमोड़ी व उमर समेत अन्य गांवों के करीब तीन हजार किसान शंकरपुर माइनर से फसलों की सिंचाई करते हैं। यह माइनर सिंचाई का मुख्य साधन है। साफ-सफाई न होने से इसमें सिल्ट जमा है। जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। जिससे किसान गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को किसान कमल प्रकाश सिंह, शंकर बक्श सिंह, अवधेश सिंह, प्रेमनारायण सिंह, पुत्तन, लकी, दीपक सिंह, बीरबल, राजेश सिंह ने चंदा लगाकर जेसीवी से माइनर की सफाई का काम शुरू कराया। स्थानीय नेता राकेश सिंह राना का कहना है कि अधिकारी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। इसलिए किसानों को मजबूरन चंदा लगाकर माइनर साफ करवानी पड़ रही है।