फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   minor

गंग नहर की पटरी कटी, 200 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 05 Feb 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
minor
रायबरेली में शुक्रवार को डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र में कटी नहर। - फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। कैनाल पंप डलमऊ से निकली एनटीपीसी गंग नहर पूरे कोयली मजरे सरांय दिलावर गांव के पास कट गई। इससे करीब 200 बीघा फसल जलमग्न हो गई। बहाव इतना तेज था कि करीब 50 बीघा फसल मिट्टी कटान के साथ बह गई। सिंचाई विभाग ने नहर को बंद करा दिया है, लेकिन पानी अब भी बह रहा है। आबादी क्षेत्र में नहर का पानी घुसने की आशंका से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम कैनाल पंप डलमऊ से निकली एनटीपीसी गंग नहर की जर्जर पटरी पूरे कोइली मजरे सरांय दिलावर गांव के पास कट गई। पानी अधिक होने के कारण कटान ने विकराल रूप ले लिया। तेज बहाव होने से मिट्टी के साथ करीब 50 बीघा गेहूं की फसल बह गई।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव के खेतों तक पानी पहुंच गया। इससे फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने नहर का पानी तो बंद कर दिया गया, लेकिन कई किलोमीटर दूर तक नहर में मौजूद पानी इस कटान के जरिए बह रहा है। इससे ग्रामीणों को आबादी क्षेत्र में पानी घुसने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रामसनेही यादव, उदयराज, बाबूलाल, शिवशंकर, बनवारी लाल, विजय शंकर, अमृतलाल ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की अनदेखी तथा उदासीनता के चलते नहरों की पटरियों की मरम्मत नहीं कराई जाती है। इससे आए दिन कहीं न कहीं कटान होती है। सहायक अभियंता आरसी वर्मा ने बताया कि नहर को बंद करा दिया गया है। पानी सूख जाने पर कटान बंद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed