फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Minor disputes between the 70.28 percent voting

छिटपुट विवाद के बीच 70.28 फीसदी वोटिंग

Tue, 01 Dec 2015 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
इसी के साथ ही प्रधान और पंचायत सदस्य के 5,343 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगी।
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया और वोटरों से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया।

जिले के दूसरे चरण में लालगंज, खीरों, डलमऊ और सरेनी ब्लॉक में सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हुई। वोटिंग शुरू होने से पहले ही मतदाता बूथों पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एक-एक करके वोटर आते गए और मताधिकार का प्रयोग करके जाते रहे। छिटपुट विवादों को छोड़ दिया जाए तो चार ब्लॉकों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा।

डीएम और एसपी के अलावा अन्य अधिकारी मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। जहां पर जो भी दिक्कत आई, उसका निस्तारण कराया। प्रेक्षक ने भी केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खीरों ब्लॉक क्षेत्र के बकुलिहा गांव में विवाद हुआ, जिसे अफसरों ने पहुंच कर निपटाया। पुलिस ने लाठियां पीटकर विवाद करने वाले लोगों को खदेड़ा।

सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के माधवपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर प्रत्याशियों और वोटरों ने हंगामा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि जिले में दूसरे चरण में 70.28 मतदान हुआ।

वहीं देर शाम आंधी के साथ बारिश होने के कारण पोलिंग पार्टियां ब्लॉकों में देर से पहुंची। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां केंद्रों से ब्लॉकों के लिए रवाना हुई।


इसी दौरान आंधी के साथ बारिश होने लगी। मौसम की वजह से देर रात सभी पोलिंग पार्टियां लालगंज, खीरों, सरेनी, खीरों ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉंग रूम में मतपेटियां रखी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed