फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Minister inaugurated and laid the foundation stone of projects worth Rs 5.95 crore

मंत्री ने किया 5.95 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Minister inaugurated and laid the foundation stone of projects worth Rs 5.95 crore
गदागंज (रायबरेली)। ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने गुरुवार को दीनशाहगौरा ब्लॉक के किशोरी बलरामपुर में 5.95 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने डलमऊ, दीनशाहगौरा, जगतपुर, रोहनियां व ऊंचाहार ब्लॉकों में मनरेगा से 3.03 करोड़ से अधिक की लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2.92 करोड़ की 60 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा सीडीएस जनरल विपिन रावत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। सबका साथ, सबका विश्वास व सबका विकास के मूल मंत्र पर सर्वांगीण विकास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है तथा बिजली आदि भी सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाई गई है। सरकार द्वारा संचालित लाभ परक योजनाओं का लाभ ग्रामीण व आम जनमानस तक पहुंचाया गया है। सरकार द्वारा किसानों के खातों में प्रधानमंत्री सम्मान योजना के तहत उनके खातों में धनराशि प्रेषित की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंतिम छोड़ पर बैठे व्यक्ति के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी वितरण करने के साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के चयनित समूहों, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड का वितरण किया। दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed