{"_id":"631648030a210c1b725b22b9","slug":"milk-businessman-dies-in-road-accident-raibaraily-news-lko6469430134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
रायबरेली-सतांव। नगर क्षेत्र में सोमवार को निजी बस ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इसमें दूध व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। व्यवसायी की मौत से घरवालों में रोना पिटना मचा है। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर गांव निवासी धर्मेद्र उर्फ राजू (50) दूध बेचने का कार्य करता था। दोपहर करीब 12 बजे वह किसी काम के सिलसिले में पत्नी मिथलेश (48) के साथ बाइक से शहर आ रहा था। जैसे ही दंपती गांव से रायबरेली-लालगंज राजमार्ग पर पहुंचे कि गांव के निकट ही लालगंज से रायबरेली की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच चालक बस छोड़कर फरार हो गया। दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राजू की मौत हो गई। राजू अपने पीछे बेटे शुभम (25), छोटू (19) को छोड़ गया है। पिता की मौत से बेटों में रोना पिटना मचा है। सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।