{"_id":"6a04cb570a4e8094b00fef69","slug":"meritorious-students-danced-with-joy-to-the-beat-of-drums-raebareli-news-c-101-1-slko1034-157767-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ढोल नगाड़े पर खुशी में झूमे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ढोल नगाड़े पर खुशी में झूमे मेधावी
Thu, 14 May 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 14 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में एनएसपीएस में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने पर साथियों के
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 12वीं के नतीजे आने के बाद ज्यादातर विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा। ढोल-नगाड़ों के बीच मेधावी थिरके। सफलता के इस जश्न में अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। मेधावियों के साथ अभिभावकों को भी विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया।
बीएसएस पब्लिक स्कूल में अवंतिका पटेल ने 95.2 प्रतिशत, मुदित श्रीवास्तव ने 94.8 प्रतिशत, आरुष चौधरी ने 94.4 प्रतिशत, आयुष सिंह चौहान ने 92.8 प्रतिशत, शिवांगी अग्रहरी ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया। प्रबंध निदेशक बीएल सिंह ने बताया कि नतीजे शत-प्रतिशत रहे। कुल 178 बच्चों में 12 ने 90 प्रितिशत से अधिक अंक अर्जित किए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण किया। श्रीहेमकुंड पब्लिक स्कूल में रचिता सिंह ने 94 प्रतिशत अंकों से विद्यालय टॉप किया। भाव्या आलोक श्रीवास्तव को 93 प्रतिशत, वर्चस्व राज गुप्ता एवं प्रतिज्ञा को 90.4 प्रतिशत अंक मिले। प्रबंधक पुष्पिंदर सिंह गांधी एवं प्रधानाचार्य इं. आस्था सिंह ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया। विक्रम सिंह, अविनाश सिंह, राहुल दीक्षित आदि ने मिठाई खिलाई।लखनऊ पब्लिक स्कूल में 95 प्रतिशत अंकों के साथ रितिका पटेल ने विद्यालय टॉप किया, वहीं याशिका चंदानी को 94.6 प्रतिशत, आशी चौधरी व आयुषी सिंह को 94 प्रतिशत, श्रेष्ठ मिश्र को 93.6 प्रतिशत मिले। प्रधानाचार्य अमित पाठक ने बताया कि विद्यालय सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट परिणाम अर्जित किए हैं। मेधावियों को सम्मान से नवाजा गया। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है। लालगंज शाखा की शगुन यादव 96.6 प्रतिशत अंकों से स्कूल टॉप किया, वहीं सलोन शाखा में स्मृति सिंह 94.40 प्रतिशत अंकों से स्कूल टाॅपर रही। त्रिपुला शाखा में एल्मा फातिमा व वैष्णवी यादव 93.2 प्रतिशत अंकों से सफलता अर्जित की। प्रबंध निदेशक डॉ. शशिकांत शर्मा ने सभी को सम्मानित किया।
निमिषा कान्वेंट स्कूल सलोन में अंशिता पांडेय ने 94 प्रतिशत अंकों से विद्यालय टॉप किया। प्रबंधक विवेक शुक्ल ने वैष्णवी सिंह, स्वप्नेश मौर्य, श्रेयांश शुक्ला, अनुष्का सिंह, श्रेया द्विवेदी, जानवी सिंह समेत सभी मेधावियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रीना मिश्रा ने सभी का मुंह मीठा कराया। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रभात चौरसिया ने 97 प्रतिशत अंकों से सफलता अर्जित की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। एसजेएस पब्लिक स्कूल में प्रभलीन कौर (95.8 प्रतिशत) ने टाॅप किया। सुदर्शना सिंह, अक्षरा बाजपेयी ने भी नाम रोशन किया। डीएवी पब्लिक स्कूल ऊंचाहार और दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में भी नतीजे आने के बाद जश्न मनाया गया।