{"_id":"616b1496dc9c074c430078a6","slug":"merit-shines-in-jee-advanced-2021-raibaraily-news-lko6002956189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस्ड 2021 में चमकी मेधा, लहराया सफलता का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस्ड 2021 में चमकी मेधा, लहराया सफलता का परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जेईई एडवांस्ड-2021 के नतीजे शुक्रवार को घोषित हुए। जिले के कई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता का परचम लहराकर अपनी मेधा का परिचय दिया है। परीक्षा तीन अक्तूबर को हुई थी।
परीक्षाफल घोषित होने के बाद सफलता अर्जित करने वाले मेधावियों के परिवारों में जश्न का माहौल है। वहीं सब्जी बेचने वाले सरेनी के एक किसान के बेटे नरेंद्र का भी आईआईटी में चयन हुआ है। उसकी ऑल इंडिया रैंकिंग 11,888 और ओबीसी कैटेगरी में 2446 रैंक आई है।
संशिक्षा अकादमी के 10 छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की है। अकादमी में अध्ययनरत अभय सिंह को रैंक 2213 मिली। इसके अलावा श्रेयांस को 2300 रैंक, रुचि सिंह को 2987, खुशबू चौरसिया को 3856 रैंक मिली।
विज्ञापन
अमृतांश को 4900 रैंक, नमन खेतान को 6557 रैंक, उज्ज्वल को 6521 रैंक, इशिका त्रिपाठी को 11112 रैंक मिली। सुयश को 12334 रैंक व निहाल यादव की ओबीसी रैंक 5950 रही।
संशिक्षा अकादमी के निदेशक अभिषेक निरंजन, नीरज सोनी और सेंटर हेड संजय कुमार ने बताया कि जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 3 अक्तूबर 2021 को हुई थी। इसमें पास होने वाले बच्चों को रैंक के आधार पर आईआईटी से बीटेक करने का मौका मिलेगा।
होनहार नरेंद्र की मां खेतों में करती हैं मजदूरी
सलोन (रायबरेली)। सब्जी बेचने वाले किसान के होनहार बेटे नरेंद्र मौर्य ने जेईई एडवांस में सफलता अर्जित की है। उसकी ऑल इंडिया रैंकिंग 11,888 और ओबीसी कैटेगरी में 2446 रैंक आई है। पूरे जुड़ावन पोस्ट ममुनी निवासी छात्र नरेंद्र मौर्य के पिता अशोक मौर्य सब्जी बेचकर और मां ऊषा देवी खेतों में मजदूरी करती हैं।
मेधावी नरेंद्र ने कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से की। हाईस्कूल में 90.4 प्रतिशत और इंटर में 91.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे। नवोदय से ही उनका चयन दक्षिणा फाउंडेशन, पुणे में एक साल की फ्री आईआईटी कोचिंग के लिए हो गया था। नरेंद्र के शिक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि आईआईटी में लगभग 20000 रैंक तक वाले बच्चों का चयन हो जाता है। नरेंद्र की इतनी अच्छी मेरिट आने पर निश्चित रूप से इसका चयन आईआईटी में हो जाएगा।