फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Merchants died in a road accident, road block

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, रोड जाम

Mon, 29 Jun 2015 11:51 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
सलोन कस्बे में सोमवार की सुबह मंदिर में पूजा करके लौट रहे एक व्यापारी को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


चालक के भागने और व्यापारी की मौत की जानकारी होने पर क्षेत्रीय नागरिक आक्रोशित हो गए। सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


 इसकी सूचना पर डीह, नसीराबाद और सलोन पुलिस मौके पर पहुंची। उसने नागरिकों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए करहिया बाजार में वाहन समेत चालक और खलासी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बाजार सलोन निवासी रामप्रकाश उर्फ पप्पू मोदनवाल (50) मिठाई और परचून की दुकान चलाते थे। सुबह वह टेलीफोन एक्सचेंज स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गए थे।

वापस लौटते समय घर के पास सड़क पार करते समय रायबरेली से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। उनके दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए। कस्बे के व्यापारियों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत और चालक के भाग जाने से खफा नागरिकों और व्यापारियों ने रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने कहा कि घटनास्थल से चंद कदम दूर होने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची। यदि समय से पुलिस पहुंच जाती तो ट्रक चालक भागकर न जाने पाता।

 सूचना मिलने पर डीह, नसीराबाद और सलोन की पुलिस मौके पर पहुंची। सलोन कोतवाल गजेंद्र पाल ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। कहा कि ट्रक चालक करहिया चौकी क्षेत्र में पकड़ लिया गया है।


 इस पर व्यापारी शांत हुए। जाम से करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पिता बाबूलाल की तहरीर पर ट्रक चालक शहबाज निवासी रानीगंज, खलासी तौफीक निवासी डेड़वा जिला प्रतापगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed