{"_id":"603a8c048ebc3e8c965c0646","slug":"mela-raibaraily-news-lko567057786","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 54 कंपनियां आई, 4768 को मिला रोजगार, खिल गए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में 54 कंपनियां आई, 4768 को मिला रोजगार, खिल गए चेहरे
विज्ञापन
रोजगार मेला के काउंटर में पंजीकरण कराते युवा।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 54 कंपनियों ने 4,768 अभ्यर्थियों का चयन किया। अतिथियों के हाथों 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
मुख्य आकर्षण कौशल विकास केंद्र की प्रदर्शनी रही। इसके अतिरिक्त खादी ग्रामोद्योग विभाग ने स्वरोजगार के लिए सरकारी योजनाओं, बड़ौदा ग्रामीण बैंक ने मुद्रा योजना के साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी। खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग ने भी प्रदर्शनी लगाई।
मेले में सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, श्रम सेवायोजन एवं कामगार आयोग के सदस्य सुशील गुप्ता, संयुक्त निदेशक लखनऊ मंडल एससी तिवारी, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के उपनिदेशक मयंक गंगवार, कौशल विकास केंद्र के सीईओ जेआर सिंह, आईएमसी के चेयरमैन सुरेशचंद्र गुप्ता, आईआईए के अध्यक्ष अविचल खुबेले, राजकीय आईटीआई गोराबाजार के प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी, महिला शाखा की प्रधानाचार्य नूपुर कश्यप की उपस्थिति में मेले का शुभारंभ हुआ।