फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   meeting

स्नान के दिन नौका विहार पर रोक, लगेंगी 50 नावें

Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
meeting
19-रायबरेली में शुक्रवार को डलमऊ तहसील सभागार में कार्तिक पूणिमा की तैयारी बैठक के बाद अधिकारियों - फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार ने तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि 15 नवंबर तक सभी विभाग अपने कार्य पूरा कर लें। नगर पंचायत की ओर से 50 नावों की व्यवस्था कराई जाएगी। एक-एक नाविक व गोताखोर उपलब्ध रहेंगे। 200 मोबाइल टॉयलेट बनाए जाएंगे। साथ ही छह स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सराय दिलावर के पास गंग नहर के बगल में बनने वाले अस्थाई बस स्टैंड से बसों का संचालन होगा। अधिकारियों ने स्टीमर से डलमऊ के सड़क घाट से लेकर श्मशान घाट तक स्नान घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की बेहतर साफ. सफाई, बैरीकेटिंग, नाव, नाविकों की व्यवस्था के विषय में जानकारी ली। गंगा स्नान के दिन नौका बिहार पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ प्रभाष सिंह, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, डीपीओ शरद त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दफ्तर गौड़, अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार अभिनव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने रोका जल निगम के एक्सईएन का वेतन
कार्तिक पूर्णिमा मेले की अहम बैठक में जल निगम के एक्सईएन हेमंत कुमार अनुपस्थित रहे। जल निगम द्वारा ही मेला क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था कराई जाती है। अहम जिम्मेदारी होने के बावजूद एक्सईएन हेमंत कुमार बैठक में अनुपस्थित रहे। डीएम ने वेतन रोकने का आदेश दिया है।

पंचायत विभाग ने लगाए 104 सफाई कर्मी
डलमऊ के विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई व मेला क्षेत्र की सफाई की व्यवस्था के लिए पंचायती राज विभाग ने 104 सफाई कर्मचारी लगाए हैं। बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि अभी से ही टीम बनाकर घाटों पर सफाई व्यवस्था शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed