{"_id":"60c8cdfb8ebc3ec5a55b7ce1","slug":"meeting-raibaraily-news-lko5825850101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों व नालियों में जलभराव की समस्या से दिलाएं निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों व नालियों में जलभराव की समस्या से दिलाएं निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बरसात के मौसम को देखते हुए डीएम ने नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों व एसडीएम को गलियों, नाला एवं नालियों में जलभराव की समस्या से निजात के लिए बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिससे सड़क व गलियों आदि स्थानों पर पानी इकट्ठा न हो।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि संबंधित अधिकारी जलभराव आदि के प्रति सतर्क व संवेदनशील रहकर क्षेत्र का भ्रमण करते रहें। इसके अलावा बाढ़ चौकियों को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाए। नाव व नाविकों आदि की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए।
नदियों व नहरों के निकट गांव व निचले स्तरों पर रहने वालों की सूची बना ली जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि पशुओं के लिए चारे आदि के समुचित प्रबंध किए जाएं। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए।