{"_id":"5f08bb738ebc3e63547312aa","slug":"medicine-milk-and-everything-except-hospital-closed-three-days-strict-lockdown-raibaraily-news-lko530172073","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा, दूध और अस्पताल छोड़ सबकुछ बंद, तीन दिन का सख्त लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा, दूध और अस्पताल छोड़ सबकुछ बंद, तीन दिन का सख्त लॉकडाउन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से जिले को लॉकडाउन कर दिया गया है। 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के आदेश दिए गए हैं। दवा, दूध और अस्पतालों को छोड़कर सब कुछ बंद किया गया है।
शहरी व ग्रामीण हाट बाजार, गल्लामंडी व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद किए गए हैं। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन निजी सवारी वाहन के संचालन पर रोक रहेगी।
लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर परिवहन जारी रहेगा। इसके लिए ढाबे, पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे। यहां कोरोना सुरक्षा के प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं। जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
पास दिखाकर अधिकारी और कर्मचारी आ जा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। निर्माण व विकास कार्य पूर्व की तरह चलते रहेंगे। कोरोना सुरक्षा को लेकर चल रहा कोविड सर्विलांस अभियान जारी रहेगा।
जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। बिना पूछताछ के किसी को आने-जाने नहीं दिया जाएगा। थानेदारों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक सभी पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ रोकने के लिए पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। लोगों को मॉनिंग वॉक पर भी न जाने के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने अपील की है कि लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। आवश्यक सेवाएं जिला प्रशासन मुहैया करवाएगा।
लॉकडाउन के दौरान तीन दिन तक इमरजेंसी व जरूरतमंद लोगों को रोका नहीं जाएगा। हालांकि पुलिस रास्ते में जानकारी जरूर लेगी। लोगों को घर से बाहर निकलने का कारण पुलिस को बताना होगा। रोजमर्रा की वस्तुओं के वाहनों को भी पुलिस नहीं रोकेगी।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सीएमओ कार्यालय व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय में भी कंट्रोल रूम खोला गया है। एडीएम के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0535-2203320 और सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम के नंबर 0535-2208145 पर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय समस्या का सूचना दे सकता है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य व प्रशासन की टीम उसके घर पर पहुंचेगी। मरीजों को घर से लाकर अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा।
शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए जिले को पूरी तरह लॉकडाउन किया गया है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। कांप्लेक्स सहित सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इमरजेंसी व जरूरी कार्यों के लिए ही लोग बाहर निकल सकेंगे।- राम अभिलाष, एडीएम (प्रशासन)