फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Medical store was running without license

बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाएं सीज

Thu, 13 Feb 2020 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Medical store was running without license
बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाएं सीज
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर, डीआई ने मारा छापा
कार्रवाई से खफा संचालक ने पुलिस से की कहासुनी, हिरासत में लिया
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव में बुधवार को बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। एसडीएम सदर और डीआई ने संयुक्त रूप से पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। छापे के दौरान दवाएं सीज कर दी गई। साथ ही दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए। इस दौरान संचालक ने पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक की। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
एसडीएम सदर आरके शुक्ला, डीआई दीपक शर्मा और मुंशीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुचरिया गांव स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे के दौरान संचालक सुरेंद्र बहादुर सिंह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इस दौरान डीआई ने करीब 15 हजार कीमत की दवाएं सीज कर दी।
विज्ञापन

अल्मोक्स 250 कैप्सूल, इप्रो एप्टाडीन टैबलेट के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे। इस दौरान संचालक ने पुलिस कर्मियों के साथ कहासुनी की। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसडीएम का कहना है कि शिकायत मिलने पर छापा मारा गया। डीआई का कहना है कि बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। एसडीएम सदर आरके शुक्ला ने बुधवार को सीएचसी बेलाभेला का जायजा लिया। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान ही बिजली चली गई। जनरेटर न चलाने से अस्पताल में अंधेरा रहा। इसको लेकर एसडीएम नाराज हुए और अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed