फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Married woman killed for dowry

दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला

Mon, 21 Oct 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman killed for dowry
रायबरेली। फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायका पक्ष का आरोप है कि सोने की चेन, अंगूठी और नकदी की मांग पूरी न होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल की। पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के बेड़ौना गांव की रहने वाली कृष्णा देवी की बेटी चंद्रमा (21) की शादी 28 मई 2019 को अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के महरानी गांव निवासी लाल बहादुर के साथ हुई थी। रविवार रात चंद्रमा की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ससुराल पक्ष ने सूचना दी कि चंद्रमा ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो चंद्रमा का शव चारपाई पर पड़ा था। मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में सोने की चेन, अंगूठी और नकदी की मांग कर रहे थे। बेटी ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी। सूचना पर थानेदार राजीव सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार तिलोई श्रद्धा सिंह ने भी पहुंचकर मौके का जायजा लिया। थानेदार का कहना है कि मृतका की मां की तहरीर पर पति लाल बहादुर और देवर सरवन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पहुंची मृतका की भाभी कविता का कहना था कि रविवार शाम पति ने ननद से उसकी बात कराई थी।
पूरी बात भी नहीं हुई थी कि ननद ने फोन काट दिया था। उसकी ननद ठीक थी। अभी शादी को एक साल भी नहीं बीता कि दहेज लोभियों ने उसे मार दिया। भाभी का कहना है कि सूचना दी थी कि फांसी लगा ली है। घर पहुंची तो वहां पर चारपाई पर ननद का शव पड़ा था। मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

पति लाल बहादुर समेत अन्य ससुरालीजनों का कहना है कि चंद्रमा ने फांसी लगा ली है। वह किसी अन्य युवक से बात करती थी। इसका विरोध किया जा रहा था। इस मामले से मायका पक्ष को अवगत कराया गया था। उसे सोमवार को मायके भिजवाने वाले थे। इसके पहले ही चंद्रमा ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed