फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Married woman killed for dowry, case against three including husband

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला, पति समेत तीन पर केस

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman killed for dowry, case against three including husband
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में दहेज लोभियों ने विवाहिता को मार डाला। हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया। मृतका के भाई ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ससुरालीजन आपसी विवाद के बाद फांसी लगाए जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दुबहन निवासी विष्णु साहू की शादी वर्ष 2019 में आजाद नगर कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ निवासी लालती साहू से हुई थी। शादी के बाद इन्हें दो वर्ष की बेटी कृतिका भी है। इधर एक हफ्ते से पति-पत्नी में पारिवारिक कलह चल रही थी। पति विष्णु ने बताया कि रविवार की रात पत्नी लालती के साथ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

विवाद शांत होने के बाद कमरे में चला गया। सुबह नीचे आया तो बांस की धन्नी से लालती का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मृतका के भाई दिनेश कुमार ने ससुरालीजनों पर दहेज में पांच लाख रुपया मांगने का आरोप लगाया। आरोप है कि रुपया नहीं देने पर बहन को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई दिनेश कुमार साहू की तहरीर पर पति विष्णु, बहन पूनम और फूलन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed