{"_id":"580bb7874f1c1bf83d7034e3","slug":"married-murdered-body-dumped-along-saripur-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या, शव सारीपुर माइनर के किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या, शव सारीपुर माइनर के किनारे फेंका
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक विवाहिता की हत्या करके उसका शव सारीपुर माइनर के किनारे फेंक दिया गया। यही नहीं विवाहिता के पति की भी हमलावरों ने पिटाई करके बेहोश कर दिया। पति का आरोप है कि होश आने पर उसकी पत्नी मरी अवस्था में मिली।
मृतका के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। गले पर साड़ी का फंदा था। पुलिस ने पहुंचकर पति से घटना की बाबत पूछताछ कर रही है। हत्या किसने और क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के गुमदा का पुरवा की रहने वाली उमा (22) की शादी एक साल पहले महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर निवासी दिलीप कुमार के साथ हुई थी। करवा चौथ पर उमा मायके गई थी। शनिवार को पति उमा को बाइक से लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
पति का आरोप है कि सड़कहा का पुरवा गांव के पास चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसे मारपीट करके बेहोश कर दिया। कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसकी पत्नी उमा सारीपुर माइनर के किनारे मृत अवस्था में पड़ी थी।
पति की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल का नजारा दर्शा रहा था कि उमा की बेरहमी हत्या की गई। उसके गले में साड़ी का फंदा लगा था। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे थे। उसकी हत्या किसने की, इसका पता नहीं चल सका।
सूचना पर एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव और कोतवाल आरके मिश्रा पहुंचे। पति पर संदेह के घेरे में है। एएसपी का कहना है कि पति का कहना है कि उसकी पत्नी की हत्या की गई है। दंपती में विवाद होने की बात भी सामने आई है। इसलिए पति से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद सही वजह सामने आ जाएगी।