फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Marriage

शादी-ब्याह की अनुमति नहीं, किसानों को पूरी छूट: कमिश्नर

Mon, 27 Apr 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Marriage
रायबरेली। मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि कृषि कार्यों से जुड़े किसानों को पूरी तरह से छूट है। खाद-बीज खरीदने और उपज बेचने के लिए जाते सयम उसे रोका नहीं जाएगा। दुकानदार ई-पास बनवाकर खाद्य पदार्थ कहीं से मंगवा सकते हैं। उन्हें तुरंत पास जारी होगा। दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोग बिना पास के ही इलाज कराने के लिए जा सकते हैं। शादी ब्याह व अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के लिए कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। गांवों में तैनात सफाईकर्मी जहां भी हैं, वे वहां का काम छोड़कर अपने गांवों में सफाई कार्य को दुरुस्त करें।
विज्ञापन

बचत भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि कोटा से आए 67 बच्चों को देखने की पूरी जिम्मेदारी डीआईओएस को दी गई है। दूसरे राज्यों से आ रहे मजदूरों को रखने के लिए पर्याप्त शेल्टर होम और उनके खाने पीने की व्यवस्था करा दी गई है। उन्होंने कहा कि कम राशन देने या फिर अधिक रुपये वसूलने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रतापुर स्थित मंडी में सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के आदेश दिए गए हैं। शहर क्षेत्र की नालियों की सफाई भी कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आईजी एसके भगत ने कहा कि हॉटस्पाट क्षेत्रों में सुरक्षा को देखा गया है। पुलिस टीमें अच्छा काम कर रही हैं, लेकिन कुछ लोग थकान के कारण एहतियात नहीं बरत रहे हैं, इसलिए मास्क चेहरे से न उतारें। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि सभी संदिग्ध लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें भी 14 दिन पहले ही क्वारंटीन में रख दिया गया था, इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ सभी लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। हम कोरोना से जंग जरूर जीतेंगे। इस मौके पर एसपी स्वप्निल ममगाई, एडीएम (प्रशासन) राम अखिलाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed