फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Many officers and employees used to take money through illegal recovery

Raebareli News: कई अधिकारी व कर्मचारी लेते थे अवैध वसूली का पैसा

Sat, 22 Nov 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 22 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Many officers and employees used to take money through illegal recovery
रायबरेली। ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली के मामले में होमगार्ड विश्वनाथ प्रताप सिंह का नाम शुक्रवार को एफआईआर में बढ़ा दिया गया। गिरफ्तार होमगार्ड को अब शनिवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट, लखनऊ में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। पूछताछ में होमगार्ड ने बताया कि सलोन में तैनात कई अधिकारी व कर्मचारी भी अवैध वसूली का पैसा लेते थे। इसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे। ऐसे में उसके साथ ही बाकी पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

होमगार्ड के इस खुलासे के बाद परिवहन व पुलिस विभाग के अफसरों की बेचैनी बढ़ गई है।डीह थाने में रायबरेली के एआरटीओ, पीटीओ के दो चालकों समेत 23 के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने महेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सरोज को जेल भेजा है। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची निवासी एवं होमगार्ड विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बीपी की अवैध वसूली के मामले में संलिप्तता पाई गई है। विश्वनाथ का नाम सामने आने के उसे भी एफआईआर में शामिल किया गया है। वह काफी समय से सलोन कोतवाली में तैनात था, लेकिन इस समय डयूटी नहीं कर रहा था। होमगार्ड का नेटवर्क रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर समेत अन्य जनपदों में था। वह लकड़ी ठेकेदार भी है।
विज्ञापन

होमगार्ड से जुड़े थे सफेदपोश नेता
एसपी डॉ.यशवीर सिंह की ओर से होमगार्ड के बारे में जांच कराई गई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। बताया जा रहा है कि होमगार्ड व्हाटसएप के जरिए रायबरेली के अलावा अन्य अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, लखनऊ जिलों के लकड़ी ठेकेदारों, अवैध वसूली से जुड़े लोगों, राजस्वकर्मियों व पुलिसकर्मियों से लेनदेन की बात करता था। तत्कालीन सीओ विनीत सिंह ने एक बार होमगार्ड के खिलाफ सख्ती दिखाई थी पर उनके हटने के बाद होमगार्ड का अवैध कारोबार फिर फलने लगा। एसपी की सख्ती से इस मामले में जल्द ही कई और लोगों पर शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed