फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Manish and Lakshmi emerged victorious in the long jump

Raebareli News: लंबी कूद में मनीष और लक्ष्मी ने मारी बाजी

Mon, 19 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 19 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Manish and Lakshmi emerged victorious in the long jump
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ग्रामसभा सेमरी में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राम सनेही साहू ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उच्च प्राथमिक स्तर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में मनीष कुमार प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय और आयुष तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में मनीष कुमार, ओमकार और आयुष ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में नितिन कुमार, ओमकार और आयुष सफल रहे। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में प्रतिमा, लक्ष्मी और संध्या ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में प्रतिमा, संध्या और वंशिका, जबकि 400 मीटर दौड़ में चांदनी, रचना और वंदना ने सफलता अर्जित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद के बालक वर्ग में मनीष कुमार, नितिन कुमार और ओमकार, जबकि बालिका वर्ग में लक्ष्मी, प्रतिमा और सविता ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालक और बालिका वर्ग में जूनियर विद्यालय मानपुर की टीम विजेता रही, जबकि नया खेड़ा की टीम उपविजेता बनी। बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर विद्यालय मानपुर ने पहला और रमुवापुर दुबई की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 मीटर दौड़ में उमर, साहिल और युवराज ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में उमर और साहिल सफल रहे। लंबी कूद में सोफियान, राज और शशांक ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में अलशिफा, सुमन और पलक ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में अलशिफा ने बाजी मारी। लंबी कूद में पलक और ज्योति ने सफलता प्राप्त की। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय मानपुर की टीम विजेता और प्राथमिक विद्यालय केसौली की टीम उपविजेता रही।


प्रतियोगिता में निर्णायक एवं सहयोगी के रूप में विनय कुमार, बृजेश सिंह, सुनील कुमार, अनुज कुमार, राहुल कुमार, अशोक सिंह और अंजली सिंह ने योगदान दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस मौके पर ब्रह्म नारायण, दुर्गा शंकर, रेखा सिंह, उर्मिला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed