फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Madam... I did not receive the subsidy after the loan

Raebareli News: मैडम ...लोन के बाद नहीं मिली सब्सिडी

Sun, 04 Oct 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Madam... I did not receive the subsidy after the loan
लालगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की लगी भीड़। 
रायबरेली-लालगंज। मैडम... सोलर लगवाने के नाम पर लोन करा दिया गया। एक साल हो गया लेकिन अब तक सब्सिडी नहीं मिली। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मानपुर निवासी मिथिलेश ने जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के सामने यह समस्या रखी।
विज्ञापन


मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने लच्छीपुर स्थित भवन में दो किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था। एजेंट ने इसके लिए 1.57 लाख रुपये खर्च बताए थे और करीब 90 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने की बात कही थी। सोलर लगने के बाद भी उन्हें अब तक सब्सिडी नहीं मिली है। नगर और आसपास की खराब सड़कों की समस्या को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड, आचार्य नगर रोड, सब्जी मंडी, गल्ला मंडी, अंबेडकर मार्ग, घोसियाना और गुरुद्वारा रोड समेत कई प्रमुख सड़कों की मरम्मत की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तहसील रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड की स्थिति भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे भैरों मिश्र गांव के दिनेश मिश्रा ने पंचायत सचिव पर पंचायत भवन में नियमित रूप से नहीं बैठने और बुजुर्गों को परेशान करने का आरोप लगाया। लखनापुर सरेनी निवासी रामचरन ने पत्नी को कथित रूप से बंधक बनाए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी एक व्यक्ति के साथ चली गई थी। अब फोन कर उसने खुद को बंधक बनाए जाने की जानकारी दी है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की।

संपूर्ण समाधान दिवस में 160 शिकायतें आईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने शेष शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम प्रीति सिंह और क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 26 शिकायतें आईं, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया।


खटिकाना निवासी सिमरन, रेहाना और सुशील कुमार ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की। पूरे शीतलबख्श मजरे मधुकरपुर निवासी विजय बहादुर ने ग्राम समाज की भूमि पर सरकारी निर्माण कराए जाने की शिकायत की। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम अंकित कुमार ने 55 लोगों की शिकायतें सुनीं। इनमें पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार और नायब तहसीलदार रिचा सिंह मौजूद रहीं।


ऊंचाहार में 22 शिकायतें आईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जिले की विभिन्न तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 328 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 25 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed