फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lord Jesus Remembered, Cut Cake

प्रभु यीशु को याद किया, काटा केक

Thu, 26 Dec 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Jesus Remembered, Cut Cake
रायबरेली। क्रिसमस पर्व पर मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार को चर्चों में ईसाई समुदाय का जमावड़ा रहा। मध्य रात्रि तक चर्चों में गीत-संगीत के साथ प्रभु यीशु की विशेष आराधना हुई। मध्य रात्रि में प्रभु यीशु का जन्म हुआ तो प्रार्थना के साथ उनके उपदेशों को जीवन में अपनाए जाने का आह्वान किया गया। लोग एक-दूसरे को ‘मेरी क्रिसमस’ कहकर बधाई देते नजर आये।
विज्ञापन

चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म की सजी हुई मनमोहक झांकी का लोग दर्शन करते रहे। बुधवार सुबह चर्चों में प्रार्थना सभा के बाद जन्मदिन पर केक कटा और प्रसाद स्वरूप मौजूद लोगों में वितरित किया गया। शाम को भी विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। पूरे दिन सभी पार्क गुलजार रहे। लोगों ने कड़ाके की ठंड में भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया।
विज्ञापन

ईशा मसीह के जन्मदिन पर चर्चों और घरों को रंगबिरंगी झालरों व आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। चर्च परिसर और मिशनरीज स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। मंगलवार रात में 11:15 बजे से ही कैरल सिंगिंग का कार्यक्रम शुरू हुआ। घड़ी की सुई 12 पर पहुंचते ही, लोग एक-दूसरे को ‘मेरी क्रिसमस’ कहकर बधाई देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना सभाएं हुईं, जिसमें विश्व कल्याण और अमन-चैन की प्रभु यीशु से प्रार्थना की गई। बुधवार सुबह 9 बजे के करीब विशेष प्रार्थना के साथ केक कटा। शाम को बाइबिल पाठ व प्रवचन हुआ। शहर के छजलापुर स्थित सेंट पीटर्स चर्च में फादर लुइस मसनेकस और फादर आनंद ने प्रार्थना सभा कराई। इस दौरान प्रभु यीशु के जीवन के बारे में विस्तार से बताया।
बस स्टेशन के निकट स्थित मेथोडिस्ट चर्च को फूलों से सजाया गया था। मनमोहक साज सज्जा के बीच यहां प्रार्थना हुई। फादर ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने कैंडल जलाई और हाथ मिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। गोरा बाजार स्थित सेंट जेम्स चर्च में भी प्रार्थना सभा हुई, जिसमें ईसाई समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान मनमोहक झांकी सजाई रही, जिसमें प्रभु यीशु के जन्म को प्रदर्शित किया गया था। गलन भरी ठंड में लोग घरों से निकलकर सभी चर्चों के पास जमा रहे और मेले जैसा माहौल बना रहा। यहां ईसा मसीह के जन्मदिवस की सजाई गई झांकियों का भी लोग दर्शन करते रहे। सांता क्लाज ने जगह-जगह उपहार बांटे। इससे बच्चे खुशी से चहक उठे। लोगों ने सांता क्लाज से हाथ मिलाया और गले भी मिले। क्रिसमस की बधाई दी।

मुंशीगंज कस्बे में क्रिसमस पर्व पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सभी ने प्रभु यीशु को सभी ने याद किया। पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने केक काटा और सभी को खिलाया। साथ ही सभी को प्रभु यीशु के बारे में बताया। पालिकाध्यक्ष ने बच्चों से मुलाकात की और उन्हें उपहार भी दिए। ईसाई समाज के लोगों को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, गोपाल गुप्ता, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed