{"_id":"6012fe688ebc3e32c133a021","slug":"looted-raibaraily-news-lko5620340107","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की बट से जीजा-साले को पीटकर तीन हजार रुपये लूटे, पुलिस बता रही लूट हुई ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे की बट से जीजा-साले को पीटकर तीन हजार रुपये लूटे, पुलिस बता रही लूट हुई ही नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने जीजा-साले की न सिर्फ तमंचे की बट से पिटाई की, बल्कि तीन हजार रुपये भी लूट लिए। गुरुवार सुबह पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
काजी का पुरवा गांव निवासी देशराज पांडेय ने तहरीर में बताया कि वह रात करीब आठ बजे हरदासपुर से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बैठे चार-पांच बदमाशों ने रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने तमंचे की बट से पिटाई करनी शुरू कर दी।
उनका बहनोई शिवशंकर तिवारी पहुंचा तो उसे भी बदमाशों ने पीट दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए। थानेदार बृजेश राय का कहना है कि मारपीट और लूट की तहरीर दी गई है। घटना मारपीट की हुई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।