फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Long line of trucks on the highway, there may be a big accident

हाईवे पर लग रही ट्रकों की लंबी लाइन, हो सकता बड़ा हादसा

Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Long line of trucks on the highway, there may be a big accident
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पट्टी रहस कैथवल के निकट ट्रकों की लंबी लाइन लगी रहती है। परिवहन विभाग के जिम्मेदार अफसरों की नाकामी से आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इनकी न कोई चेकिंग होती है और न ही इन्हें रोका जाता है। ये ट्रक एनटीपीसी से राख भरने के लिए कई-कई दिनों तक खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

अरखा गांव के पास एनटीपीसी परियोजना का ऐश पांड है। परियोजना से निकलने वाली राख को ट्रकों से लादकर लखनऊ, फतेहपुर, बाराबंकी सहित कई जनपदों में बन रही सड़कों में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि सैकड़ों की संख्या में राख ढुलाई कर रहे ट्रक हाईवे की दोनों पटरियों पर खड़े रहते हैं। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को ओवरटेक करते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस दौरान बाइक व साइकिल से सड़क पर जा रहे राहगीर भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम जियावन, रामपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, शंकर सिंह, लवकुश, पवन मिश्रा ने बताया कि दिन-रात हाईवे पर दोनों तरफ ट्रकों के खड़े रहने से पटरियों पर जगह नहीं रहती है।

किसी वाहन के गुजरते समय हादसे में लोगों की जानें भी जा सकती हैं। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान किया जाता है। यदि फिर भी लोग बिना पार्किंग वाहन खड़े कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed