फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Locked the gate of BSS school

बीएसएस स्कूल में जड़ा ताला

Fri, 06 Aug 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Locked the gate of BSS school
रायबरेली। सीबीएसई की 12वीं कक्षा में फेल किए जाने पर बच्चों और अभिभावकों का गुस्सा थम नहीं रहा है। शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों के साथ बीएसएस स्कूल में खूब उत्पात मचाया। स्कूल के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। गेट पर ताला जड़ दिया। स्टाफ को स्कूल के बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

नारेबाजी के साथ हंगामा किया। सभी ने मान्यता रद्द करके स्कूल को सील करने और प्रबंधक समेत अन्य आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। एबीवीपी के पदाधिकारी भी मैदान में कूदे और छात्र-छात्राओं के हक के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन

ढाई घंटे तक विरोध प्रदर्शन होता रहा। इस दौरान एक छात्र बेहोश हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह व सीओ सदर महिपाल पाठक ने उग्र लोगों से बात करके उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएस स्कूल में सीबीएसई की 12वीं कक्षा में छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। अभिभावक और बच्चे स्कूल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। हर दिन इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
अभिभावक और छात्र-छात्राओं में शामिल राज सिंह यादव, अंकित पाल, विनोद सिंह, अरुण वर्मा, संतोष सोनकर, अर्जुन वर्मा, विनय सिंह, अंबुज पटेल, सुनीत यादव व युवराज सिंह स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर महामंत्री कोमल पांडेय की अगुवाई में वैभव सिंह, आनंद सिंह, अंशू गुप्ता, विकास त्रिवेदी, प्रगति, राघवेंद्र प्रताप सिंह व उज्ज्वल भदौरिया समेत अन्य छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर बवाल किया।
तोड़फोड़ के साथ नारेबाजी की। स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया और स्टाफ को बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान एक छात्र बेहोश हो गया। आननफानन एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बवाल की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत कराया। उधर, मामले में प्रभुटाउन निवासी संतोष कुमार सोनकर की तहरीर पर बीएसएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीएल सिंह, प्रधानाचार्य बुधराज प्रजापति, उप प्रधानाचार्य विकास सिंह के अलावा शिवम पटेल, चंदन सिंह, राजीव रंजन, अवनीश सिंह, साहिल व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
भविष्य चौपट होने पर छात्र-छात्राओं में गहरी नाराजगी है। वहीं स्कूल प्रबंधन मनमानी पर उतारू है। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं की तरफ से पांच लोगों ने डीएम से वार्ता की। डीएम ने भरोसा दिलाया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। मामला सही पाए जाने पर स्कूल की मान्यता रद्द करने के साथ ही उसे सील किया जाएगा। डीएम के इस आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों का गुस्सा शांत हुुआ।
अपना दर्द बताते हुए छात्र-छात्राओं की जुबां पर गुस्सा था तो आंखों से आंसू टपक आए। उनका कहना था कि स्कूल प्रबंधन ने जिस तरह उनके साथ मनमानी की, उससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।
कई दिन से अपनी बात स्कूल प्रबंधन और उच्चाधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रबंधक समेत अन्य लोग मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई की जाए। प्रबंधक समेत अन्य लोग जानमाल की धमकी तक दे रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बीएसएस स्कूल में छात्र-छात्राओं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के हंगामे की सूचना पर पहुंचकर सभी से बात की गई और डीएम से वार्ता कराकर उन्हें शांत करा दिया गया। मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। प्रकरण की जांच चल रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed