{"_id":"61b3a04d76fec95c28687eff","slug":"loader-driver-dies-due-to-collision-with-dcm-11-injured-raibaraily-news-lko608366222","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से असंतुलित होकर पलटा लोडर चालक की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से असंतुलित होकर पलटा लोडर चालक की मौत, 11 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। सड़क पार कर रहे एक हिरन के बच्चे को बचाने में टाटा मैजिक गाड़ी डीसीएम से टकराकर खड्ड में पलट गई। हादसे में लोडर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उस पर सवार 11 लोग घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा बांदा से टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगरहन के पुरवा गांव के निकट हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाटा मैजिक पर चालक समेत 12 लोग सवार थे। ये लोग कस्बे की मंडी से सब्जी बेचकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। तभी मगरहन के पुरवा के निकट सड़क पार कर रहे एक हिरन के बच्चे को बचाने में गाड़ी डीसीएम से टकरा कर खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में मैजिक पर सवार नीरज व रावेंद्र निवासी फरसी हुसैनगंज, राजेंद्र निवासी संग्रामगढ़, दिनेश निवासी सौदी, रामबाबू निवासी मोहद्दीपुर, फूल सिंह व रामशरण निवासी फरीदपुर, रामऔतार निवासी फूलपुर, शाकिर अली पिलखनी, चंद्रशेखर लोधी व इंद्रभान सिंह निवासी जलालपुर इटौली फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मैजिक के चालक गोरेलाल (30) निवासी पिलखनी, फतेहपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में टाटा मैजिक चालक की मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।