फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   light

बारिश से बेपटरी बिजली आपूर्ति, कहीं 10 तो कहीं 15 घंटे गुल रही बत्ती

Wed, 19 May 2021 08:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
light
रायबरेली-ऊंचाहार। 24 घंटे से रूक-रूक कर हो रही बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कहीं पर 10 तो कहीं पर 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही है। इससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के तेलियाकोट विद्युत उपकेंद्र से निकले फीडरों में कई जगह फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप रही। प्रकाश नगर मोहल्ले का ट्रांसफार्मर में खराबी आने से कई घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

सलोन क्षेत्र में 24 घंटे से उपभोक्ता ट्रिपिंग से जूझ रहे हैं। तहसील उपकेंद्र के फीडर हो या सलोन टाउन उपकेंद्र के फीडर हो हर घंटे ट्रिपिंग हो रही है। क्योंकि यहां पर ट्री कटिंग के नाम पर महज खानापूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी जहां लोगों परेशान हैं, वहीं बिजली ने और बेचैनी बढ़ा दी है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। इसी तरह महराजगंज, बछरावां और शिवगढ़ क्षेत्र में भी दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा।
ऊंचाहार क्षेत्र में कई जगह स्पार्किंग के बाद बिजली के तार टूट गए। सबसे अधिक नुकसान अरखा फीडर की लाइन में हुआ। इससे क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी को अंधेरे में रहना पड़ा।
इस दौरान लगभग 16 घंटे आपूर्ति बाधित रही। इस फीडर की लाइन में ब्लॉक गेट, पूरे चौहानन, पूरे चंदू्ऊ व अरखा गांव में बिजली का तार टूट गया। वहीं पूरे ननकू में बारिश के चलते ट्रांसफार्मर जल गया।
कंदरावां फीडर के जमुनिहाहार में भी तार टूटा। लाइन में खराबी आने से अरखा, कंदरावां, पट्टी रहस कैथवल, ऊंचाहार देहात, कोटरा बहादुरगंज, अकोढ़िया, पुरवारा, सबीसपुर, कल्यानी, खरौली, गोकना, हौरैसा, सवैया राजे सहित दर्जनों गांव की बत्ती गुल हो गई।
बत्ती गुल होने से लगभग एक लाख की आबादी अंधेरे मे डूब गई। लाइन स्टाफ ने मेंटीनेंस का काम शुरू किया। उधर, जमुनापुर विद्युत उपकेंद्र की लाइन में भी फाल्ट आया। इस कारण कल्यानपुर, जमुनापुर, बाहरपुर, किसुनदासपुर, कमोली ईश्वरदासपुर आदि गांवों में लगभग आठ घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही।

दोपहर बाद लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। ऊंचाहार के अधिशाषी अभियंता दिलीप कुमार मौर्य से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। अवर अभियंता लालमनी ने बताया कि स्पार्किंग के चलते लाइन में फाल्ट हुआ था। जिसे ठीक कराकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed