फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Licenses of three shops cancelled due to arbitrariness in fertilizer distribution

Raebareli News: खाद वितरण में मनमानी पर तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 08 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Licenses of three shops cancelled due to arbitrariness in fertilizer distribution
रायबरेली। खाद वितरण में मनमानी करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कस गया है। सोमवार को तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त और दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साधन सहकारी समिति के सचिवों समेत 92 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने की। खरीफ की फसलों की बोआई और धान की रोपाई के समय में खाद संकट है। खाद संकट की वजह साधन सहकारी समिति के सचिवों और प्राइवेट दुकानदारों की मनमानी बताई जा रही है। वजह, सचिवों और दुकानदारों ने अप्रैल, मई, जून माह में लक्ष्य से अधिक खाद का वितरण करा दिया।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने तीन माह में ज्यादा खाद का वितरण करने पर नवीन हरियाली कृषि केंद्र हलोर, एनएचडीएम एग्रो प्रोडक्ट कठगर, हरियाली कृषि केंद्र गेगासो के लाइसेंस निरस्त कर दिए। कृष्णा ट्रेडर्स हरचंदपुर और नीलम भारती एग्रो सेल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड बेतौरा डीह का लाइसेंस भी निलंंबित कर दिया। इन दो दुकानदारों के यहां से जून में खाद के एक-एक नमूने लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में खाद के नमूने खराब पाए गए। साधन सहकारी समिति के सचिवों समेत 92 खाद बिक्री करने वाले लोगों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। इन सभी ने तीन माह में खाद का वितरण ज्यादा कर दिया था। इन तीन माह अप्रैल, मई, जून में यूरिया का प्रयोग किसान बहुत कम करते हैं।



इन्हें थमाया गया नोटिस
राधाबालमपुर साधन सहकारी समिति, पीसीएफ किसान सेवा केंद्र, शंकर टेे्रडर्स डलमऊ, रामनरेश सिंह टे्रडर्स, किसान सेवा केंद्र गौरा हरदो, डोडेपुर साधन सहकारी समिति, सहजौरा साधन सहकारी समिति, गुप्ता ट्रेडर्स, पीसीएफ किसान सेवा केंद्र बन्नामऊ, श्रीबालाजी खाद भंडार, नवीन हरियाली कृषि केंद्र गदागंज, सिंह ट्रेडर्स, ओम महादेवी इंटरप्राइजेज, मलकेगांव साधन सहकारी समिति, मां बिंध्यवासिनी खाद भंडार, वरदेश खाद भंडार, मूसापुर साधन सहकारी समिति, पांडेय इंटरप्राइवेज, गुरुदेव बबीज भंडार, पीसीएफ बन्नावां, एग्री बिजनेस सेंटर लोधईखेड़ा, बन्नवां साधन सहकारी समिति, नीमटीकर साधन सहकारी समिति, सेंहगो तमनपुर साधन सहकारी समिति, एफसीसी बछरावां, मां अन्नपूर्णा खाद भंडार, घुरौना साधन सहकारी समिति, हरदोई साधन सहकारी समिति, साहू खाद भंडार, पटेल ट्रेडर्स समेत 92 लोगों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed