फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   License canceled yet found open Medical Hall

लाइसेंस निरस्त फिर भी खुला मिला मेडिकल हॉल

Mon, 02 Aug 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
License canceled yet found open Medical Hall
रायबरेली। शहर के नावेद मार्केट चक अहदमपुर नजूल घंटाघर में संचालित फारुखी मेडिकल हॉल का लाइसेंस छह जुलाई को ही निरस्त कर दिया गया लेकिन दुकान धड़ल्ले से खुल रही है। दवा के क्रय-विक्रय पर रोक भी लगाई गई है। इसके बाद भी दुकान बंद नहीं हुई है। इस संबंध में शहर कोतवाली को दुकान बंद कराने के लिए पहले ही पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शहर के नावेद मार्केट चक अहदमपुर नजूल घंटाघर की शॉप संख्या सात में फारुखी मेडिकल हॉल संचालित है। थोक दवा बिक्री का लाइसेंस 30 जनवरी 2020 को जारी किया गया था। तत्कालीन औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने अधूरे प्रपत्र होने के बाद भी लाइसेंस जारी करवा दिया था।
विज्ञापन

बाद में मामला पकड़ में आने के बाद औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) ने प्रतिष्ठान के संचालक को नोटिस देकर किरायानामा व अन्य प्रपत्र उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे लेकिन प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। ऐसे में छह जुलाई को लाइसेंस निरस्त कर दवाओं की खरीद व बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी दुकान धड़ल्ले से खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण का आदेश चस्पा किए जाने के बाद सात दिन का समय दिया गया है। दो अगस्त को रायबरेली आने पर दुकान के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकान का संचालन पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed