{"_id":"627ea753992ca416f3362d50","slug":"lethargy-in-booster-dose-to-the-elderly-warning-to-71-including-acmo-raibaraily-news-lko630358139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों को बूस्टर डोज में सुस्ती, एसीएमओ समेत 71 को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों को बूस्टर डोज में सुस्ती, एसीएमओ समेत 71 को चेतावनी
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 1.80 लाख वृद्धजनों को प्रीकॉशन डोज नहीं दे पा रहा है। मात्र 11 फीसदी ही काम पूरा होने पर सीडीओ प्रभाष कुमार ने नाराजगी जताई है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी के अलावा 19 सीएचसी अधीक्षकों और 51 पीएचसी प्रभारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। एक सप्ताह में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर संबंधितों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिले के लोगों को कोरोना के कहर से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 25 लाख से अधिक को कोरोना टीके की पहली डोज के साथ ही दूसरी डोज का टीका मिल चुका है। आम लोगों के अलावा हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्करों व बुजुर्गों को फ्री बूस्टर डोज देने के आदेश हैं। जिले में 25 हजार फ्रंटलाइन और हेल्थ वर्करों के अलावा 1.80 लाख वृद्धजनों को फ्री बूस्टर डोज का टीका लगाया जाना है।
सीडीओ को समीक्षा में अब तक मात्र 11 प्रतिशत वृद्धजनों को ही बूस्टर टीका लगने की जानकारी मिली। कोरोना के खतरे के बीच बूस्टर टीके की प्रगति बेहद खराब मिलने पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. खालिद रिजवान के अलावा बछरावां, लालगंज, सरेनी, डीह, सलोन, ऊंचाहार, डलमऊ, जगतपुर, अमावां, महराजगंज, खीरों सहित 19 सीएचसी अधीक्षकों और सभी 51 पीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी करके एक सप्ताह में वृद्धजनों में बूस्टर टीकाकरण को शत-प्रतिशत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सात दिन में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के आदेश
हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्करों व बुजुर्ग भी फ्री बूस्टर टीका लगाया जाना है। प्रगति खराब होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई है। नोडल अधिकारी के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को सात दिन में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के आदेश दिए हैं। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ