{"_id":"6238cd547d22b06da91fb578","slug":"lesa-cut-lights-of-362-bill-pending-customer-raibaraily-news-lko6225556151","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभ चुनाव के बाद दिखाई सख्ती 362 बकायेदारों के घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभ चुनाव के बाद दिखाई सख्ती 362 बकायेदारों के घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। विधानसभा चुनाव होने के बाद पावर कॉर्पोरेशन की नजरें बकायेदार उपभोक्ताओं पर टेढ़ी हो गई हैं। प्रबंधन के निर्देश पर अभियान के पहले दिन जिले भर में 10 हजार से ऊपर कबकेाया बिल के बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इससे बकायेदार उपभोक्ताओं में अफरातफरी का माहौल रहा।
इतना ही नहीं 23 लाख रुपया राजस्व भी वसूला गया। बकायेदारों को चेतावनी दी गई है कि यदि बिना राजस्व जमा किए यदि किसी ने कनेक्शन जोड़ा तो बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि प्रबंधन के निर्देश पर 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू हो गया है।
पहले दिन विद्युत वितरण खंड सलोन, ऊंचाहार, डलमऊ, महराजगंज, विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय में अभियान चलाया गया। सभी जगह 362 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। 576 लोगों को नोटिस भेजकर बकाया राजस्व जमा करने की चेतावनी दी गई। बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है कि बिना बकाया जमा किए यदि कनेक्शन जुड़ा मिला तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।