{"_id":"58d6b1004f1c1be6211a3ff3","slug":"learn-from-senior-advocates-junior-justice-rituraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सीखें जूनियर : जस्टिस ऋतुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सीखें जूनियर : जस्टिस ऋतुराज
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस ऋतुराज अवस्थी, अरविंद कुमार त्रिपाठी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी कचहरी में सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान एवं चित्र अनावरण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के जस्टिस ऋतुराज अवस्थी ने जूनियर अधिवक्ताओं को अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सीखने की नसीहत दी।
कहा कि युवा अधिवक्ताओं को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किए जाने के लिए बार की तारीफ की। विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कनिष्ठ को अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से अच्छा व्यवहार करना चाहिए।
साथ ही उनसे वकालत की कुशलता भी सीखें। इलाहाबाद हाईकोर्ट की पूर्व जज जस्टिस शोभा दीक्षित ने कहा कि अधिवक्ताओं को चाहिए कि वह वादकारियों के पक्ष को मजबूती के साथ कोर्ट में रखे, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन
इससे पूर्व अतिथियों का दीवानी कचहरी परिसर पहुंचने पर जिला जज केके शर्मा, अन्य न्यायिक अधिकारी व बार के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। महिला अधिवक्ताओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने दिवंगत 30 अधिवक्ताओं के चित्रों का अनावरण भी किया।
एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर वाजपेयी ने आभार जताया। महामंत्री लाल आशकिरन प्रताप सिंह ने संचालन किया। इस मौके पर एडीजे मु. हुसैन, तरुण सक्सेना, अखिलेश कुमार तिवारी, आशीष गर्ग, अपर्णा त्रिपाठी, पारितोष श्रेष्ठ समेत सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम, अरुण प्रकाश अवस्थी, सैय्यद मोहम्मद नवाब, एसए जैदी, वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामनरेश वर्मा, एसएन दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर व अंग वस्त्र पहनाकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पूर्व जज जस्टिस शोभा दीक्षित सेंट्रल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम पर बधाई दी। साथ ही सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने सेंट्रल बार एसोसिएशन को सहयोग राशि के लिए रूप में एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।