फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Leaders of political parties arrived to console the victims

Raebareli News: पीड़ितों को सांत्वना देने पहुंचे सियासी दलों के नेता

Wed, 11 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 11 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Leaders of political parties arrived to console the victims
जगतपुर क्षेत्र में पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हे सांत्वना देते सपा टीम के सदस्य
जगतपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में चार लड़कियों की मौत के बाद पीड़ितों के आंसू पोछने के लिए राजनेताओं का गांव पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सोमवार को लड़कियों के अंतिम संस्कार के बाद शाम को सपा प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने सरकार से प्रत्येक परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा, जमीन और आवास देने की मांग की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पासी, आशुतोष यादव, आकाश, रेहाना समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी गंगा एक्सप्रेस वे की निर्माणाधीन कंपनी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता नहीं दी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये एवं घायलों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed